Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एलएनजेपी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का पेन डाउन प्रदर्शन, महिला आयोग चेयरपर्सन टिप्पणी पर भड़का विरोध

Summer express, कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया की कथित टिप्पणियों को लेकर सोमवार को नर्सिंग ऑफिसर्स ने विरोध प्रदर्शन किया। नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे तक पेन डाउन हड़ताल कर अपनी नाराजगी जताई और टिप्पणी को पूरे नर्सिंग समुदाय का अपमान बताया। हालांकि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन, प्रसूति, महिला, पुरुष और नवजात शिशु देखभाल इकाइयों में आवश्यक स्टाफ की तैनाती जारी रखी गई।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सारा अग्रवाल और जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह मौके पर पहुंचे और नर्सिंग स्टाफ से बातचीत की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी भावनाओं और मांगों को महिला आयोग चेयरपर्सन तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद नर्सिंग ऑफिसर्स ने जिला सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपते हुए चेयरपर्सन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान माहौल भावुक हो गया। सीनियर नर्सिंग ऑफिसर गुरमीत कौर ने कहा कि निरीक्षण के दौरान की गई टिप्पणियों से पूरे नर्सिंग कैडर की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटा रहता है और बिना तथ्यों की पुष्टि के इस प्रकार की टिप्पणियां उनके मनोबल को प्रभावित करती हैं।

गौरतलब है कि एक दिन पहले राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया एलएनजेपी अस्पताल में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपों से जुड़े मामले की जांच के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन और कुछ नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए थे। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करने की बात भी कही थी।

नर्सिंग ऑफिसर्स का आरोप है कि निरीक्षण के दौरान की गई कुछ टिप्पणियां और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो उनके सम्मान और पेशेवर छवि को ठेस पहुंचाने वाले हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अस्पतालों में सीमित संसाधनों और भारी कार्यभार के बीच नर्सिंग स्टाफ लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभा रहा है, ऐसे में पूरे वर्ग को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है।

अस्पताल परिसर के बाहर नर्सिंग स्टाफ ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं। उन्होंने कहा कि यदि उनकी भावनाओं का सम्मान नहीं किया गया और सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण या माफी नहीं दी गई, तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जा सकता है।

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने नर्सिंग स्टाफ को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों और आपत्तियों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा तथा मामले का समाधान संवाद के माध्यम से निकालने का प्रयास किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.