Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CU पंजाब को मिला ₹200 करोड़ का तोहफा, अब बदलेगा भविष्य

बठिंडा |  पंजाब में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय (CU पंजाब), बठिंडा में ₹200.99 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास किया। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर देशभर में चल रहे शिक्षा सुधार कार्यक्रम का हिस्सा है।

नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025 (ABSS-2025) के दौरान हुए इस वर्चुअल कार्यक्रम में शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी, डॉ. सुकांत मजूमदार और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद रहे। वहीं, सीयू पंजाब के मुख्य परिसर घुड्डा गाँव में छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

इन परियोजनाओं में शामिल हैं:

  • नया शैक्षणिक ब्लॉक
  • 600 सीटों वाला बालक छात्रावास
  • 400 सीटों वाला बालिका छात्रावास
  • अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए छात्रावास
  • कुलपति आवास

इन इमारतों को GRIHA-IV गाइडलाइंस के तहत डिजाइन किया गया है, जिसमें ग्रीन एनर्जी, सोलर पैनल, भूकंपरोधी ढांचा और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शिक्षा देश की विकास गाथा का केंद्र बनी है। NEP 2020 ने ग्रामीण से लेकर शहरी भारत तक शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच में बड़ा बदलाव लाया है।” उन्होंने बहु-विषयक शिक्षा, डिजिटल समावेशन और कौशल विकास में विश्वविद्यालयों की भूमिका की सराहना की।

CU पंजाब के कुलपति प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी ने कहा कि यह निवेश विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार और HEFA के समर्थन के लिए आभार जताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...

हाइडल विभाग और खनन कारोबारी के बीच आधी रात सड़क पर विवाद, वीडियो वायरल

Summer express,यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले के ताजेवाला क्षेत्र में देर रात हाइडल विभाग और एक खनन कारोबारी के बीच माइनिंग ट्रकों की आवाजाही को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हाइडल विभाग के निजी मार्ग पर ट्रकों के संचालन को लेकर विभाग के एक्सईएन और कारोबारी के बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक हुई, जिसका...

पुलिस सुरक्षा में बनी रीलों पर घिरे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा

Summer express,जींद I हरियाणा पुलिस के आदर्श वाक्य “सेवा, सुरक्षा, सहयोग” के बीच एक नया विवाद सामने आया है। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और उनकी टीम पर आरोप लगे हैं कि उन्हें उपलब्ध कराई गई पुलिस सुरक्षा का इस्तेमाल सुरक्षा उद्देश्यों के बजाय सोशल मीडिया पर प्रभाव और दबदबा दिखाने के लिए किया जा रहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.