Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही,जयराम ठाकुर ने किया दौरा, सरकार से तत्काल राहत की मांग

Mandi, Dharamveer

मंडी शहर में बीती रात हुई भारी बारिश के बाद अचानक आई फ्लैश फ्लड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।भारी तबाही का मंजर देखने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और हालात का जायजा लिया।उनके साथ स्थानीय विधायक अनिल शर्मा भी मौजूद थे।

इस आपदा में तीन लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है, जबकि सैकड़ों वाहन पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।जयराम ठाकुर ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाए और पीड़ितों को शीघ्र सहायता प्रदान की जाए।उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में नाचन, करसोग, धर्मपुर और उनके गृह क्षेत्र सराज सहित कई क्षेत्रों में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अब मंडी के सदर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की आपदा सामने आई है।

जयराम ठाकुर ने कहा, “सराज में आई आपदा को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन आज का सच यह है कि हिमाचल प्रदेश के किसी भी कोने में इस तरह की प्राकृतिक आपदा आ सकती है। इसलिए लोगों को स्वयं भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।”उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की कि बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में धैर्य बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.