Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में बारिश का कहर.. फ्लैश फ्लड से तीन की मौत, कई सड़कें बंद, राहत कार्य जारी

Mandi, Dharamveer

ज़िले में भारी बारिश ने एक बार फिर कहर बरपाया है। बीती रात हुई तेज बारिश के कारण मंडी शहर के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) जैसी स्थिति बन गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बलवीर सिंह, अमरप्रीत सिंह और सपना के रूप में हुई है, जबकि दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हैं और ज़ोनल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

फ्लैश फ्लड के चलते चार नालों ने  मचाई तबाही

बारिश के कारण शहर के पैलेस कॉलोनी 1 और 2 क्षेत्र में चार नालों ने तबाही मचाई। इन नालों से आई फ्लैश फ्लड के चलते सैकड़ों वाहन मलबे में दब गए और कई घरों में पानी और मलबा घुस गया। भारी तबाही के बाद प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मलबे में फंसे वाहनों को रिकवरी वैन के माध्यम से निकाला जा रहा है।बारिश के चलते जिले में 6 प्रमुख सड़क मार्ग, जिनमें दोनों नेशनल हाईवे भी शामिल हैं, बंद हो गए हैं। लैंडस्लाइड की घटनाओं ने आवागमन को और भी बाधित किया है। सड़कें खोलने के लिए मशीनरी युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

प्रभावित इलाकों को खाली करवाया

डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रशासन की टीमें नुकसान का आंकलन कर रही हैं और प्रभावित इलाकों को खाली करवा कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं, जबकि अन्य को विपाशा सदर में अस्थायी रूप से ठहराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शि बोले कयामत की थी रात

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीती रात “कयामत” जैसी महसूस हुई। स्थानीय निवासी विक्की ठाकुर ने बताया कि एक नाले के मलबे की चपेट में कॉलेज की तीन छात्राएं भी आ गईं, जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पहले भी इन नालों में कल्वर्ट डालने की मांग उठाई गई थी, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभागों ने इसे नज़रअंदाज़ किया। अब फिर से इस मांग को ज़ोर-शोर से उठाया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.