Chamba, 29 July
चंबा जिले के पांगी वन मंडल से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक उत्साहजनक खबर सामने आई है। इलाके में दुर्लभ वन्य प्रजातियों की गतिविधियों की पुष्टि ट्रैप कैमरों के जरिए हुई है। वन विभाग द्वारा लगाए गए इन कैमरों में बर्फानी तेंदुआ, आईबेक्स, घोरल और हिमालयन थार जैसे कई दुर्लभ जीवों की तस्वीरें कैद हुई हैं। इससे संकेत मिलता है कि इन जीवों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। विभाग की लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी से यह संभव हो पाया है।
वन विभाग की इस पहल के तहत पांगी वन मंडल में जगह-जगह ट्रैप कैमरे लगाए गए थे, ताकि यह जाना जा सके कि क्या इन इलाकों में दुर्लभ वन्य प्रजातियाँ अभी भी सक्रिय हैं या नहीं। कैमरों में बर्फानी तेंदुआ, हिमालयन थार, आईबेक्स और घोरल जैसी दुर्लभ प्रजातियों की स्पष्ट तस्वीरें कैद हुईं, जिससे साफ है कि इन प्राणियों की मौजूदगी यहां बनी हुई है और संख्या में बढ़ोतरी भी हो रही है। इसके अलावा, विभाग की टीम भी नियमित रूप से जंगलों में गश्त कर रही है और खुद भी कई दुर्लभ वन्य प्राणी देखे गए हैं।
अभिलाष दामोदरन, मुख्य वन अरण्यपाल, चंबा:
हमने पांगी वन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाए थे और उनमें हमें कई दुर्लभ वन्य प्रजातियों की तस्वीरें मिली हैं, जिनमें बर्फानी तेंदुआ, हिमालयन थार, आईबेक्स और घोरल प्रमुख हैं। इसके अलावा, हमारी टीम भी लगातार जंगलों में पेट्रोलिंग कर रही है, जिससे हमें प्रत्यक्ष रूप से भी इन प्रजातियों की उपस्थिति का पता चला है। यह संकेत है कि हमारी संरक्षण नीतियाँ कारगर सिद्ध हो रही हैं और आने वाले वर्षों में इन प्रजातियों की संख्या में और वृद्धि की उम्मीद है।