Facebook-f Youtube X-twitter

35 प्रॉपर्टी, फर्जीवाड़ा और रिश्तेदारों का नाम: रमन अरोड़ा के घोटाले का नया खुलासा

जालंधर |  करोड़ों रुपये के घोटाले में फंसे कांग्रेस विधायक रमन अरोड़ा की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। जमानत न मिलने के साथ-साथ विजिलेंस विभाग की पूछताछ भी अब उनके लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। अधिकारियों ने उनसे पूछताछ के दौरान सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की है, जिनका जवाब देना अरोड़ा के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, विधायक के पांच निजी सहायकों के बयानों ने जांच की दिशा को नया मोड़ दिया है। सवा महीने की पूछताछ में इन सहायकों ने बताया कि अरोड़ा ने शहर में करीब 35 संपत्तियों पर अवैध कब्जा कर रखा है। यही नहीं, सरकारी जमीनों को भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपने कब्जे में लिया गया।

जांच में सामने आया है कि इस जमीन कब्जा नेटवर्क में अरोड़ा के समधी राजू मदान और अन्य करीबी रिश्तेदार शामिल हैं। ये लोग आमतौर पर किसी परिचित के नाम पर दस्तावेज तैयार करवाते थे ताकि असली कब्जाधारी की पहचान सामने न आए।

विजिलेंस को यह भी जानकारी मिली है कि इस पूरे रैकेट में सरकारी विभागों के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं, जो अंदरूनी जानकारी और दस्तावेज़ी प्रक्रिया में मदद करते थे। हालांकि अभी तक अधिकारी उन कर्मचारियों की पहचान नहीं कर सके हैं।

अरोड़ा के निजी सहायकों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उनका मुख्य काम सरकारी कर्मचारियों से संपर्क साधना था, लेकिन इसके निर्देश सीधे विधायक रमन अरोड़ा ही दिया करते थे। अब देखना यह है कि विजिलेंस की जांच में आगे और कौन-कौन इस अवैध नेटवर्क में बेनकाब होता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.