Facebook-f Youtube X-twitter

जेल पर बरसे रूसी बम: जापोरिजिया में 17 कैदियों की मौत

नई दिल्ली |  रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में एक बार फिर खौफनाक मंजर देखने को मिला। रूस ने यूक्रेन के जापोरिजिया इलाके की एक जेल को देर रात हवाई हमले में निशाना बनाया। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 17 कैदियों की जान चली गई, जबकि 80 से ज्यादा घायल हुए हैं।

हमला दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन की बिलेनकिवस्का करेक्शनल कॉलोनी पर हुआ, जहां रूस की ओर से चार बम गिराए गए। यूक्रेन की स्टेट क्रिमिनल एग्जीक्यूटिव सर्विस ने पुष्टि की है कि हमले में जेल की इमारतें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं। भोजन कक्ष पूरी तरह तबाह हो चुका है और प्रशासनिक ब्लॉक को भी भारी नुकसान हुआ है।

हालांकि, जेल की चारदीवारी अब भी सुरक्षित बताई जा रही है और किसी कैदी के भागने की पुष्टि नहीं हुई है। 42 कैदियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूक्रेन ने इस हमले की तीखी निंदा करते हुए इसे युद्ध अपराध करार दिया है। अधिकारियों ने कहा कि जेल जैसे असैन्य ढांचे पर हमले करना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का सीधा उल्लंघन है। यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जापोरिजिया बीते कुछ महीनों से रूस-यूक्रेन संघर्ष का बड़ा केंद्र बना हुआ है और लगातार हमलों की चपेट में है। युद्ध को डेढ़ साल से अधिक समय हो चुका है और हजारों लोग इसकी भेंट चढ़ चुके हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.