मोहाली | आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को फिलहाल राहत नहीं मिली है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में मजीठिया की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका।
सुनवाई के दौरान सरकारी वकील और बचाव पक्ष के वकील के बीच कड़ी बहस हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने याचिका पर फैसला टालते हुए अगली सुनवाई की तारीख 1 अगस्त निर्धारित कर दी है। बता दें कि मजीठिया पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।