Facebook-f Youtube X-twitter

धड़क 2 का नया गाना ‘तू मेरी धड़क है’ हुआ रिलीज़, सिद्धांत-तृप्ति की प्रेम कहानी ने छुआ दिल

31 July, 2025

लंबे समय के बाद ‘धड़क’ फ्रैंचाइज़ी अपनी अगली रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म ‘धड़क 2’ लेकर आ रही है। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत यह फ़िल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। रिलीज़ से ठीक एक दिन पहले, मेकर्स ने दर्शकों को तोहफ़ा देते हुए इसका नया गाना ‘तू मेरी धड़क है’ YouTube पर लॉन्च कर दिया।

धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक X (Twitter) हैंडल पर गाने की रिलीज़ की घोषणा करते हुए लिखा –
“हर सुर में एक तड़प है, हर धड़कन में एक धड़क है!”

गाने में छलका बिछड़ते प्रेम का दर्द

गाने की शुरुआत एक पुराने किले में नीलेश (सिद्धांत चतुर्वेदी) और विधि (तृप्ति डिमरी) की मुलाक़ात से होती है। नीलेश, विधि को खुद से दूर रहने के लिए कहता है और बताता है कि उनका साथ रहना आसान नहीं है। भावुक दृश्य के बाद विधि वहाँ से चली जाती है।

वास्तविक भावनाओं से भरे इस गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी soulful आवाज़ दी है। 2 मिनट 48 सेकंड के इस वीडियो में दर्शकों को उनकी पहली मुलाक़ात, प्यार में पड़ने और समाज के खिलाफ़ संघर्ष की झलक देखने को मिलती है।सिद्धांत और तृप्ति, दोनों ही अपने किरदारों में सच्चे प्रेम और तड़प को बखूबी दिखाते हैं, जिससे दर्शकों का दिल जुड़ जाता है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक,संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

Summer express/शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में फंसे ईरान के करीब 56 हजार करोड़ रुपये, अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते अटका फंड

Summer  express, नई दिल्ली | ईरान के लगभग 56 हजार करोड़ रुपये भारत में लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिन्हें वह चाहकर भी वापस नहीं ले पा रहा है। यह रकम उस समय की है जब भारत ईरान से कच्चे तेल का आयात करता था और उसका भुगतान भारतीय बैंकों में जमा हो गया...

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक और महिला की मौत

Summer express,रोहतक |  भाली आनंदपुर के पास शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंवल गांव निवासी संजय और कहानौर निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप...

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.