31 July, 2025
आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के क्वालीफायर मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट नेपाल की मेजबानी में 12 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक खेला जाएगा। कुल 21 दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में 10 टीमें मुलपानी और काठमांडू के मैदानों पर भिड़ेंगी।
बांग्लादेश और आयरलैंड ने टी20 विश्व कप 2024 में खेलकर पहले ही क्वालीफायर में सीधी एंट्री हासिल कर ली है। वहीं थाईलैंड और नेपाल (एशिया रीजन से) और अमेरिका (अमेरिका रीजन से) की टीमें भी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।अब शेष पाँच स्थानों के लिए चयन किया जाएगा—जिनमें अफ्रीका और यूरोप से दो-दो टीमें जबकि ईस्ट एशिया पैसेफिक से एक टीम क्वालीफाई करेगी।
नेपाल पहली बार महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी करेगा, और 2026 के मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।