Facebook-f Youtube X-twitter

पूरा हरियाणा मेरा है… अब दिखेगा असली विज अंदाज़

चंडीगढ़ |  हरियाणा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज एक तीखा और राजनीतिक रूप से अहम बयान देते हुए साफ कर दिया कि वे चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। खुद को “सबसे वरिष्ठ विधायक” बताते हुए विज ने कहा कि वे जल्द ही पूरे हरियाणा का दौरा शुरू करेंगे और नए-पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हालचाल जानेंगे।

विज की चेतावनी—सरकारी योजनाओं में लापरवाही करने वाले अफसर अब रहें सतर्क

विज ने अधिकारियों को भी खुली चेतावनी दी कि जो अधिकारी सरकार की योजनाओं को ढंग से लागू नहीं कर रहे, वे भी उनके रडार पर हैं। उन्होंने कहा, “मैं उनका भी हालचाल पूछने वाला हूं।” यह बयान उन्होंने उस सवाल के जवाब में दिया जिसमें पूछा गया था कि हालिया भाजपा विधायक दल की बैठक में विज का नाम हलकों के आवंटन में क्यों शामिल नहीं था।

सात बार विधायक हूं, मुझे पूरा हरियाणा देखना है”

अनिल विज ने कहा, “मैं सात बार विधायक रहा हूं, इसलिए मुझे पूरा हरियाणा देखना है। बाकी विधायकों को एक-एक हल्का दिया गया है।” उन्होंने यह भी दोहराया कि उनका अनुभव और जमीनी पकड़ ही उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाती है।

ऑपरेशन सिंदूर’ विवाद पर विपक्ष को घेरा

लोकसभा और राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सेना के भगवाकरण पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर विज ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “विपक्ष देश की परंपराओं और आस्थाओं का विरोध करने में जुट गया है। उन्हें यह भी नहीं पता कि सेना की हर यूनिट में मंदिर और गुरुद्वारे पहले से बने हुए हैं। हमारे सैनिक ‘बजरंग बली की जय’ बोलकर ही दुश्मनों पर टूट पड़ते हैं।”

क्या ऑपरेशनों का नाम पाकिस्तान की मिसाइलों पर रखें?” – विज का तंज

विज ने कहा कि विपक्ष मुद्दों से भटक कर अब देश की मूल आस्थाओं को ही निशाना बना रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, “क्या हमारे सैन्य अभियानों के नाम पाकिस्तान की मिसाइलों या दूसरे देशों के नाम पर रखें?” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते-करते अब देश विरोध की राह पर चल पड़ा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.