हिसार/सिरसा | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीदों को सम्मान देते हुए हिसार के गांव बाड़ा सुलेमान का नाम बदलकर ‘उधमपुरा’ रखने का ऐलान किया है। यह घोषणा सिरसा के डेरा बाबा भूमणशाह, संगरसरिस्ता में बलिदानी उधम सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में की गई।
CM सैनी ने किया कई विकास योजनाओं का ऐलान
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बाबा भूमण शाह मुख्य धाम की भूमि पर आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह संस्थान शहीदों के नाम को चिरस्थायी बनाएगा और क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करेगा।
कंबोज सभा को प्लॉट देने का ऐलान
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कंबोज सभा को पंचकूला में प्लॉट देने की घोषणा की, साथ ही फतेहाबाद, कैथल और जगाधरी में भी सभा को प्राथमिकता के आधार पर प्लॉट देने की बात कही।
1857 के सेनानियों की याद में अंबाला में युद्ध स्मारक
मुख्यमंत्री ने बताया कि अंबाला शहर में 1857 की क्रांति के शहीदों की याद में एक युद्ध स्मारक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान अमूल्य है और इस स्मारक के जरिए आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा दी जाएगी।
CM सैनी के इन फैसलों को शहीदों के प्रति सम्मान और हरियाणा के सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।