Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तुर्की एयरपोर्ट पर बोइंग विमान में धुआं, बड़ा हादसा टला!

अंताल्या  | तुर्की के अंताल्या एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा उस वक्त टल गया, जब इस्तांबुल से आया तुर्की एयरलाइंस का एक बोइंग 777 रनवे पर टैक्सी करते वक्त अचानक धुएं से घिर गया। सतर्कता दिखाते हुए पायलट और ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए तुरंत बाहर निकाला। सौभाग्य से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

तकनीकी खराबी बना वजह

तुरंत की गई जांच में सामने आया कि हाइड्रोलिक पाइप में खराबी के चलते धुआं निकला था। एयरलाइन प्रवक्ता याह्या उस्तुन ने बताया कि आपातकालीन टीमों की मुस्तैदी के कारण बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। उन्होंने कहा कि विमान की पूरी तकनीकी जांच जारी है।

कंट्रोल टावर ने दिखाई तत्परता

तुर्की के हवाई अड्डा प्राधिकरण के प्रमुख एनेस काकमक ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने लैंडिंग गियर से निकलते धुएं को देखा और तुरंत पायलट को सतर्क किया। इसके बाद रेस्क्यू और फायर ब्रिगेड यूनिट्स ने मौके पर पहुंचकर आग लगने से पहले स्थिति को नियंत्रित किया।

उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो भी साझा किया जिसमें आपातकालीन कर्मचारी लैंडिंग गियर पर पानी डालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.