लुधियाना | पंजाब में तबादलों का दौर फिलहाल जारी रहेगा, जिसके लिए सरकार ने 20 अगस्त तक डेडलाइन बढ़ा दी है। इस संबंध में पर्सोनल डिपार्टमेंट द्वारा पहले 5 जून को जारी किए गए नोटीफिकेशन के मुताबिक सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ट्रांसफर के लिए 23 जून से 1 अगस्त तक डेडलाइन फिक्स की गई थी।
इस पीरियड के दौरान पंजाब के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर की गई लेकिन शायद अभी भी किसी शिकायत या सत्ताधारी नेताओं की सिफारिश पर सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की ट्रांसर होना बाकी है।
इसके मद्देनजर सरकार द्वारा एक बार फिर सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ट्रांसफर के लिए डेडलाइन 20 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। इसके लिए सर्कुलर पर्सोनल डिपार्टमेंट द्वारा जारी कर दिया गया है। इसके बाद कोई भी ट्रांसफर करने के लिए 2018 की पॉलिसी के नियम लागू होंगे, जिसमें मुख्यमंत्री की मंजूरी लेने का प्रावधान है।