Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारतीयों को बड़ी राहत : अमेरिका में खुल गए 8 नए पासपोर्ट और वीजा सेवा केंद्र

अमेरिका  | अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए अब पासपोर्ट रिन्यूअल, वीजा आवेदन और अन्य कांसुलर सेवाएं पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुलभ होंगी। भारत सरकार ने अमेरिका के आठ प्रमुख शहरों—बोस्टन, कोलंबस, डलास, डेट्रॉइट, एडिसन, ऑरलैंडो, रैले और सैन जोस—में नए इंडियन कांसुलर एप्लिकेशन सेंटर्स (ICAC) की शुरुआत कर दी है। जल्द ही लॉस एंजिल्स में भी एक नया केंद्र खुलने जा रहा है।

इन नए केंद्रों के जुड़ने से अमेरिका में आईसीएसी की कुल संख्या अब 17 हो गई है। इससे लाखों प्रवासी भारतीयों और छात्रों को राहत मिलेगी, जो अब पासपोर्ट, ओसीआई कार्ड, वीजा या अन्य दूतावास सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय करने या हफ्तों इंतजार करने से बच सकेंगे।

राजदूत विनय क्वात्रा ने किया उद्घाटन

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने शुक्रवार को इन केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए कहा कि यह कदम भारतीय समुदाय की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए उठाया गया है। उन्होंने कहा, “ये केंद्र सेवाओं की पहुंच को और विस्तारित करेंगे और अमेरिका में बसे भारतीयों को बेहतर सुविधा देंगे।”

भारतीय समुदाय की बढ़ती उपस्थिति

अमेरिका में भारतीय प्रवासी समुदाय सबसे तेजी से बढ़ रहा है। छात्र, पेशेवर, और कारोबारी बड़ी संख्या में यहां बसे हैं, जिन्हें समय पर दूतावास सेवाएं मिलना बेहद जरूरी है। भारत सरकार का यह कदम न सिर्फ उनकी समस्याओं को कम करेगा बल्कि भारत-अमेरिका संबंधों को भी मजबूत बनाएगा।

सरकार का लगातार प्रयास

राजदूत क्वात्रा ने बताया कि भारत सरकार अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर भारतीय नागरिकों की दूतावास संबंधी जरूरतों को लेकर लगातार सुधार के प्रयास कर रही है। इससे न सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि नागरिकों का भरोसा भी बढ़ेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.