Facebook-f Youtube X-twitter

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता अभियान- RTI संघ

Chamba, Manjur

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के लिए प्रशासन ने आरटीआई संघ हिमाचल प्रदेश के चंबा विंग को स्टॉल लगाने की अनुमति प्रदान की है।पिछले एक सप्ताह से संघ के कार्यकर्ता लगातार लोगों को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 (RTI Act 2005) के बारे में जागरूक कर रहे हैं, ताकि वे अपने आस-पास हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा सकें और सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।

प्रदेश आरटीआई संघ के प्रदेश वित सचिव प्यार मोहम्मद के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में योग राज महाजन (अध्यक्ष चंबा विंग)उत्तम चंद वशिष्ठप्रशांत महाजनसुधीर आर्य सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

प्यार मोहम्मद ने बताया,हमें प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद मिंजर मेले में आरटीआई कानून की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने का अवसर मिला है। बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं और कानून की बारीकियां सीख रहे हैं, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद कर सकें।”

आरटीआई संघ का मानना है कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए आम जनता का जागरूक होना बेहद ज़रूरी है, और इसी दिशा में संगठन राज्यभर में काम कर रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.