Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम: लिव-इन पार्टनर ने किया प्रेमी का कत्ल, घर जाने को लेकर हुआ था झगड़ा

Gurugram, 3 August

गुरुग्राम में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने अपने प्रेमी की चाकू से वार कर हत्या कर दी। मृतक 40 वर्षीय हरीश, दो बेटियों का पिता था और पत्नी की बीमारी के चलते डेढ़ साल से आरोपी महिला के साथ रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 2 अगस्त को थाना DLF फेज-3 को नारायण अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गंभीर हालत में लाया गया है। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पहचान होने पर पता चला कि मृतक हरीश गुरुग्राम के गांव बलियावास फेज-1 का निवासी था और एक कंपनी में नौकरी करता था।

हरीश के भतीजे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 अगस्त को गांव का विजय उर्फ सेठी उसके चाचा को बुलाकर ले गया था। रात में हरीश ने उसे ₹1650 भेजने को कहा, जो उसने फोनपे से ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन सुबह यशमीत कौर का फोन आया कि हरीश की मौत हो गई है। परिजनों को शक है कि विजय और यशमीत कौर ने मिलकर हत्या की।जांच में पुलिस ने आरोपी महिला यशमीत कौर (27) निवासी अशोक विहार, दिल्ली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों DLF फेज-3 के किराए के मकान में रहते थे। यशमीत को हरीश का अपने घर जाना पसंद नहीं था, इसी बात पर विवाद हुआ और गुस्से में उसने चाकू से सीने पर वार कर दिया, जिससे हरीश की मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...

अंबाला में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Summer express,अंकुर कपूर,अंबाला। पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और बाद में...

झज्जर में कांग्रेस की संवाद बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

summer express , झज्जर। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने मंगलवार को झज्जर पहुंचकर प्रीति गार्डन में आयोजित पार्टी की संवाद बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को...

अंबाला में बेसहारा पशुओं का आतंक, घर से निकलते ही बुजुर्ग महिला को गाय ने मारी टक्कर

Summer express, अंबाला। शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बब्याल के रविदास मोहल्ले में घर से बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग महिला बेसहारा गाय की चपेट में आ गई। गाय के सींग से टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और उनके घुटने में गंभीर चोट आई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.