Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिग बॉस 19 में नए चेहरे! स्प्लिट्सविला फेम खनक वाघनानी और एक्ट्रेस कीर्ति चौधरी को मेकर्स का ऑफर

3 August, 2025


टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 जल्द ही कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर धमाल मचाने आ रहा है। शो का ऑफिशियल प्रोमो और रिलीज़ डेट पहले ही सामने आ चुके हैं, साथ ही इस सीज़न की थीम भी रिवील हो चुकी है। अब फैंस को सिर्फ इस बात का इंतज़ार है कि आखिर कौन-कौन से सेलेब्स सलमान खान के इस शो में नज़र आएंगे।

ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने दो नए चेहरों से बातचीत शुरू कर दी है। इनमें पहला नाम है स्प्लिट्सविला 15 फेम खनक वाघनानी का, जो अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं।दूसरा नाम है ‘दिल से रफू’ सीरियल की एक्ट्रेस कीर्ति चौधरी का, जो अपनी बोल्ड और कॉन्फिडेंट पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो दोनों ही इस सीज़न में बतौर कंटेस्टेंट्स एंट्री कर सकती हैं।

इस बार बिग बॉस में एंट्री से पहले कंटेस्टेंट्स को एक खास चैलेंज का सामना करना होगा। 23 अगस्त को एक ‘अग्निपरीक्षा’ स्पेशल एपिसोड दिखाया जाएगा, जिसके बाद 24 अगस्त से शो का ग्रैंड प्रीमियर ऑन-एयर होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...

अंबाला में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Summer express,अंकुर कपूर,अंबाला। पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और बाद में...

झज्जर में कांग्रेस की संवाद बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

summer express , झज्जर। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने मंगलवार को झज्जर पहुंचकर प्रीति गार्डन में आयोजित पार्टी की संवाद बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को...

अंबाला में बेसहारा पशुओं का आतंक, घर से निकलते ही बुजुर्ग महिला को गाय ने मारी टक्कर

Summer express, अंबाला। शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बब्याल के रविदास मोहल्ले में घर से बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग महिला बेसहारा गाय की चपेट में आ गई। गाय के सींग से टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और उनके घुटने में गंभीर चोट आई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.