Facebook-f Youtube X-twitter

गुड़गांव में फर्जी OSD का खेल: थानेदार को दी धमकी

गुड़गांव  | गुड़गांव पुलिस के लिए एक संवेदनशील मामला जांच के बावजूद सुलझता नजर नहीं आ रहा है। सेक्टर-39 थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार को खुद को मुख्यमंत्री का OSD बताकर धमकाने वाले दो आरोपियों—मनिंदर गुलिया और रिंकू सैनी—का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। यह घटना 30 जुलाई की है, जब दोनों ने एक केस को लेकर फोन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी।

इंस्पेक्टर रवि कुमार की शिकायत पर केस तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन पुलिस अब तक न तो आरोपियों को पकड़ सकी है और न ही खुलकर इस पर कोई जवाब दे रही है। जब भी थाना प्रभारी या एसीपी से जानकारी मांगी जाती है, तो वे व्यस्त होने का हवाला देकर टाल जाते हैं।

जांच में पता चला कि फोन कॉल में बताई गई जानकारी झूठी थी और मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की कि उस नाम का कोई OSD नहीं है। बावजूद इसके, पुलिस सिर्फ जांच का राग अलाप रही है और मामले की गंभीरता के बावजूद कार्रवाई में सुस्ती बरती जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.