Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HSSC भर्ती: वन रेंजर की PMT-PST तिथि घोषित, एडमिट कार्ड जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने वन रेंजर (Forest Ranger) और उप वन रेंजर (Deputy Forest Ranger) पदों के लिए शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) की तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे होगी परीक्षा प्रक्रिया

HSSC के अनुसार, Forest Ranger के लिए शारीरिक माप परीक्षण 11 अगस्त 2025 को पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के हॉकी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। रिपोर्टिंग समय सुबह 8 बजे रहेगा।

11 अगस्त को पात्र पाए गए उम्मीदवारों की PST परीक्षा 12 अगस्त 2025 को चंडी मंदिर से थापली रोड, बुर्ज कोटिया के पास, जल्ला पुलिस बैरियर (क्रैशर जोन), जिला पंचकूला में सुबह 8 बजे शुरू होगी।

जो अभ्यर्थी 11 अगस्त को PMT में अनुपस्थित रहेंगे, उनके लिए यह परीक्षा 12 अगस्त को ही दोबारा ताऊ देवी लाल स्टेडियम में करवाई जाएगी।

इसी तरह, 12 अगस्त को अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों की PST और उसी दिन PMT में योग्य पाए गए उम्मीदवारों की PST परीक्षा 13 अगस्त को सुबह 8 बजे उसी स्थान पर होगी।

आयोग ने दी यह सलाह

HSSC ने सभी अभ्यर्थियों को समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो अभ्यर्थी समय रहते उसे ठीक करवा लें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.