Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप: इन्होने दर्ज की शानदार जीत

5 August, 2025 

15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के चौथे दिन डिवीजन ‘सी’ और डिवीजन ‘बी’ में कुल सात मुकाबले खेले गए, जिसमें दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी, हॉकी गुजरात, हॉकी मिजोरम, मणिपुर हॉकी, असम हॉकी, हॉकी हिमाचल और हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार ने जीत दर्ज की।

दिन की शुरुआत डिवीजन ‘सी’ के मुकाबले से हुई, जिसमें दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव हॉकी ने जम्मू और कश्मीर को 6-0 से पराजित किया। टीम की ओर से खुर्शीद ज़ैनब ने शानदार हैट्रिक (35′, 56′, 57′) लगाई, जबकि राधिका दंडोतिया (44′), नंदनीबेन नंदूभाई दुलसदा (47′) और जनील शिहांगिया (49′) ने एक-एक गोल किया।

डिवीजन ‘बी’ के पहले मुकाबले में मणिपुर हॉकी ने ले पुडुचेरी हॉकी को 9-1 से करारी शिकस्त दी। मणिपुर के लिए रितु देवी लैशराम ने चार गोल (5′, 25′, 46′, 47′), कप्तान रोमिता वारिबम चानू ने दो (45′, 59′) और कंगजम सिल्विया चानू (56′), देवी मुतुम प्रिया (28′) तथा देवी थोकचोम दैनाली (55′) ने एक-एक गोल किया। ले पुडुचेरी के लिए इकलौता गोल धिव्याश्री (24′) ने किया।

असम हॉकी ने हॉकी केरल को 5-1 से हराया, जिसमें अश्मिता तिग्गा ने हैट्रिक (10′, 41′, 49′) लगाई, जबकि रेशमा जगत (12′) और कप्तान सुमित्रा स्वर्गारी (42′) ने भी गोल किए। केरल की ओर से शानुषा पीएम (58′) ने सांत्वना गोल किया।

हॉकी हिमाचल ने दिल्ली को 7-1 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा। हिमाचल के लिए मिताली शर्मा (6′, 42′)खुशी वर्मा (27′, 60′), और रीमू देवी (38′, 59′) ने दो-दो गोल किए, जबकि भूमि (11′) ने एक गोल किया। दिल्ली की ओर से निशा (32′) ने एकमात्र गोल किया।दिन के अंतिम मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार ने हॉकी अरुणाचल को 1-0 से हराया। मैच का निर्णायक गोल आकांक्षा यादव ने 43वें मिनट में किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.