Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा में बाल-बाल बचीं पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी.. तलेरू के पास हुआ भीषण लैंडस्लाइड

Chamba, Manjur Pathan

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जगहों से पहाड़ टूटने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रशासन और सरकार लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।

चंबा ज़िले के तलेरू के पास मंगलवार को अचानक लैंडस्लाइड हो गया। इस दौरान पूर्व पंजाब प्रभारी और हिमाचल प्रदेश की दो बार की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी बाल-बाल बच गईं। जानकारी के अनुसार, वह अपने विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के भलेई में लोगों से मुलाकात कर लौट रही थीं, तभी रास्ते में उन्हें पहाड़ी से हल्का मलबा गिरता दिखाई दिया।जब उनका वाहन लैंडस्लाइड वाले स्थान पर पहुंचा, तो अचानक पहाड़ भरभराकर गिर पड़ा। आशा कुमारी ने यह खतरनाक दृश्य अपने मोबाइल में कैद कर लिया। उन्होंने कहा कि अगर उनका मोबाइल ऑन न होता और ड्राइवर सावधानी न बरतता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।इस घटना के बाद उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस बरसाती मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सवा क्विंटल खराब मिठाइयां नष्ट

Summer express, जालंधर । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 नमूने लिए। इस दौरान शाहकोट में एक दुकान से करीब सवा क्विंटल बासी और बदबूदार मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने संबंधित दुकानदार का चालान भी किया। जानकारी...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, दौसा । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.