Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कार्यकर्ताओं पर दर्ज FIR के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा..जयराम ठाकुर और डॉ. बिंदल रहेंगे उपस्थित

Mandi, 5 August-26 जुलाई को सराज में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के काफिले के घेराव के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी विरोध की राह पर है। भाजपा 6 अगस्त को मंडी जिला मुख्यालय में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन करेगी। यह जानकारी मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने सोमवार को आयोजित एक बैठक में दी।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि सराज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक अपनी बात रखी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे राजनीतिक रंग देते हुए जबरन एफआईआर दर्ज करवाई। इस कार्रवाई के विरोध में मंडी में धरना प्रदर्शन कर सरकार से एफआईआर को तुरंत वापिस लेने की मांग की जाएगी।इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और संगठन मंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

भाजपा मंडी जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

इसी बैठक के दौरान मंडी जिला भाजपा की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। मांचली ठाकुर और करणवीर को महामंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि राकेश वालिया को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 6 उपाध्यक्ष, 6 सचिव और कुल 44 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा मंडी की सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और संगठन पूरी मजबूती से कार्य करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.