Mohali, 5 August
सामाजिक उत्थान की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रयोग फाउंडेशन ने प्रोजेक्ट शिक्षा बैंक के अंतर्गत सरकारी मिडल स्मार्ट स्कूल बठलाना के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त शैक्षणिक सामग्री प्रदान की। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करना है।
कार्यक्रम के दौरान जिला यूथ क्लब तालमेल कमेटी के अध्यक्ष हरदीप सिंह बठलाना ने कहा कि साधनों की कमी के चलते कई होनहार छात्र शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में फाउंडेशन का यह प्रयास बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
समाजसेवी पूजा जयसवाल ने कहा कि वे भविष्य में भी बच्चों की हर जरूरत में सहयोग के लिए तत्पर रहेंगी। फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अब तक लगभग 9,000 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल चुका है और आज 80 बच्चों को रजिस्टर, पेन और पेंसिल जैसी जरूरी सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर गांव के सरपंच हरपाल सिंह, पूर्व सरपंच वजीर सिंह, समाजसेवी पवन कुमार, ज्ञानी निर्मल सिंह, बलजीत सिंह, मोहन सिंह, जरनैल सिंह, सुरमुख सिंह, नागर सिंह, मनप्रीत सिंह तथा प्रयोग फाउंडेशन मोहाली के प्रतिनिधि दविंद्र सिंह और गुरशरण सिंह भी उपस्थित रहे। स्कूल की अध्यापिकाएं जसविंदर कौर, आभा मेहता, ममता, पूजा और हरप्रीत कौर ने भी बच्चों के साथ इस आयोजन में भाग लिया।