हरियाणा | हरियाणा के रोहतक से एक बार फिर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की रिहाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है, जिसके बाद मंगलवार सुबह वह सुनारिया जेल से बाहर आया और पुलिस सुरक्षा में सिरसा स्थित डेरे के लिए रवाना हो गया।
यह लगातार 14वीं बार है जब उसे जेल से बाहर आने की इजाजत मिली है। इससे पहले वह 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था।
गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम साध्वियों से यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या जैसे संगीन मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है और रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।
सरकार की बार-बार दी जा रही पैरोल पर विपक्ष भी सवाल खड़े करता रहा है, लेकिन हर बार राम रहीम को रिहाई मिलती रही है।