Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

SYL पर हरियाणा की बड़ी लड़ाई : आज दिल्ली में होगा फैसला?

चंडीगढ़ |  वर्षों से लंबित एस.वाई.एल. (सतलुज-यमुना लिंक) नहर विवाद को सुलझाने के लिए आज एक बार फिर केंद्र सरकार ने पहल की है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली में पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। पंजाब की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा की ओर से मुख्यमंत्री नायब सैनी इसमें हिस्सा लेंगे।

इससे पहले 9 जुलाई को भी इसी मुद्दे पर बैठक हुई थी, जिसे सकारात्मक बताया गया था। उसी समय तय हुआ था कि एक और बैठक जल्द बुलाई जाएगी। चूंकि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में पहले ही हरियाणा के पक्ष में फैसला सुना चुका है, ऐसे में आज की बैठक को निर्णायक माना जा रहा है।

केंद्र मांगेगा अंतिम स्टैंड, फिर सुप्रीम कोर्ट में पेश होगा जवाब

बैठक का मकसद दोनों राज्यों का अंतिम रुख जानना है। केंद्र सरकार इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगी। ऐसे में ये बैठक केवल औपचारिक नहीं, बल्कि फैसले की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है।

सांसदों के साथ सैनी की अलग बैठक भी आज

मुख्यमंत्री नायब सैनी आज दोपहर 12 बजे दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में प्रदेश के सांसदों के साथ अलग से बैठक भी करेंगे। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.