Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में भारी बारिश ने तीन विभागों को लगाया 56 करोड़ से ज्यादा का झटका

Mandi, Dharamveer

 मंडी जिले में बीते 24 घंटों में हुई मूसलधार बारिश और भूस्खलनों ने बुनियादी ढांचे को भारी क्षति पहुंचाई है। सड़कों से लेकर पेयजल और बिजली आपूर्ति तक, तीनों प्रमुख सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। जिलाधीश अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि बहाली कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

लोक निर्माण विभाग को 23 करोड़ का ताजा नुकसान, 270 में से 73 सड़कें बहाल

मंडी लोक निर्माण विभाग के अनुसार, सिर्फ बीते एक दिन में ही लगभग 23 करोड़ रुपये की क्षति दर्ज की गई है। बारिश और भूस्खलन से 270 सड़कों पर यातायात बाधित हुआ, जिनमें से अब तक 73 सड़कों को बहाल कर लिया गया है। 158 मशीनों को बहाली कार्य में लगाया गया है। विभाग को अब तक कुल 417 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। धर्मपुर क्षेत्र में 35 सड़कों में से 12 सड़कों को चालू कर दिया गया है।

जल शक्ति विभाग की 555 योजनाएं प्रभावित, आकलित नुकसान 31 करोड़

बारिश का असर जल आपूर्ति और सिंचाई योजनाओं पर भी पड़ा है। 491 पेयजल योजनाएं57 सिंचाई योजनाएं और 5 मल निकासी योजनाएं बाधित हुई हैं। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, विभाग को लगभग 31 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इन योजनाओं की बहाली के लिए 2,500 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है।

बिजली आपूर्ति पर भी असर, 2.20 करोड़ का नुकसान

राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के मंडी सर्कल में भारी नुकसान हुआ है। डीसी देवगन ने बताया कि 750 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 3 पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। इसके अलावा, 7 किलोमीटर हाई टेंशन लाइन और 14 किलोमीटर लो टेंशन लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 40 विद्युत पोल बह गए हैं या टूट चुके हैं। अब तक 450 ट्रांसफार्मरों की बहाली हो चुकी है।

जनता से सावधानी बरतने की अपील

डीसी ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे क्षतिग्रस्त क्षेत्रों में विद्युत उपकरणों या लाइनों के समीप न जाएं। सुरक्षा हेतु स्थानीय प्रशासन और बिजली बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने बताया कि बारिश के बीच लगातार बहाली कार्य करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सभी टीमें पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.