Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पारस हेल्थ ने बार एसोसिएशनों से किया समझौता, वकीलों को मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सेवाएं

Panchkula, 6 August

पारस हेल्थ ने पंचकूला और कालका बार एसोसिएशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत 3,000 से अधिक वकीलों को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह पहल पहले से पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के साथ हुए समझौते का विस्तार है, जिससे अब कुल 18,000 से अधिक वकील पारस हेल्थ की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

इस अवसर पर बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह भद्रान, कालका बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हितेन्दर चौधरी, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी और पारस हेल्थ के मार्केटिंग प्रमुख धीरज कुमार मौजूद रहे।पारस हेल्थ के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा, “वकील समाज के स्तंभ हैं, लेकिन वे अपनी सेहत को अक्सर प्राथमिकता नहीं देते। यह समझौता उन्हें समय पर, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।”

पंचकूला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा ने इसे वकीलों के स्वास्थ्य हित में उठाया गया एक सराहनीय कदम बताया। इस समझौते को साकार करने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले एडवोकेट करुणदीप चौधरी ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि भविष्य में ऐसी और साझेदारियां हों, जो वकीलों के स्वास्थ्य और आर्थिक हितों को सुरक्षित करें।पारस हेल्थ निकट भविष्य में 50 किलोमीटर के दायरे में स्थित अन्य बार एसोसिएशनों के साथ भी साझेदारी की योजना बना रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा वकील इस पहल से लाभान्वित हो सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मुख्यमंत्री से मिले चानौत गांव के प्रतिनिधि, पेयजल आपूर्ति और विकास कार्यों का मिला भरोसा

Summer express, चंडीगढ़। चानौत गांव के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात कर गांव की पेयजल समस्या और विकास संबंधी मांगों को उनके समक्ष रखा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए...

हरियाणा के फरार आरोपियों की नेपाल भागने की आशंका, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

महराजगंज। हरियाणा से फरार दो वांछित आरोपियों के नेपाल के रास्ते देश छोड़ने की आशंका के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी...

हरियाणवी इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसरों के शोषण पर विवाद, सपना चौधरी ने दिया समर्थन

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसरों के कथित शोषण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला तब सामने आया जब एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बैकग्राउंड डांसर सिम्मी ने कमेंट कर कम वेतन और कठिन कामकाज की परिस्थितियों पर सवाल उठाए। इसके बाद डांसर सिम्मी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें...

गुरुग्राम तालाब में नहाते समय दो मजदूरों की डूबकर दर्दनाक मौत

Summer express, गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम के बजघेड़ा गांव में स्थित एक तालाब में नहाने गए दो मजदूरों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया।...

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.