Facebook-f Youtube X-twitter

PM मोदी ने कर्तव्य भवन-3 का किया उद्घाटन, यहीं से चलेंगे देश के बड़े मंत्रालय

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने आधुनिक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन किया। इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन के बीच स्थित यह भवन अब केंद्र सरकार के प्रमुख मंत्रालयों का नया केंद्र बनेगा। गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालय इसी भवन से संचालित होंगे।

क्या है खास कर्तव्य भवन में?

करीब 1.50 लाख वर्ग मीटर में फैले कर्तव्य भवन-3 में कुल 7 मंजिलें हैं और 600 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा दी गई है। तकनीकी रूप से अत्याधुनिक इस भवन को कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक वर्क स्पेस के रूप में डिजाइन किया गया है।

तीन भवनों की श्रृंखला में पहला उद्घाटन

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तीन कर्तव्य भवन बन रहे हैं। पीएम मोदी ने तीसरे भवन का उद्घाटन किया है। शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुताबिक, कर्तव्य भवन-1 और 2 का कार्य भी अंतिम चरण में है और जल्द ही पूरा हो जाएगा।

साउथ और नॉर्थ ब्लॉक में बनेगा ‘युगे-युगीन भारत संग्रहालय’

कर्तव्य भवनों के शुरू होते ही ऐतिहासिक साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक को मंत्रालयों से मुक्त कर उन्हें संग्रहालय में बदला जाएगा, जहां देश के प्रशासनिक इतिहास को दर्शाया जाएगा।

ये मंत्रालय होंगे शामिल:

  • गृह मंत्रालय
  • विदेश मंत्रालय
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • एमएसएमई मंत्रालय
  • कार्मिक व प्रशिक्षण कार्य मंत्रालय
  • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  • प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय

कर्तव्य भवन-1 में वित्त मंत्रालय और उसकी शाखाओं को स्थान दिया जाएगा, जिसमें मंत्रालय का प्रिंटिंग प्रेस भी शामिल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

भवानीगढ़ में दर्दनाक हादसा: अवैध कट पार करते बाइक सवार को पीआरटीसी बस ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, भवानीगढ़ | बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रोशनवाला के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अवैध रूप से बनाए गए कट से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने उसे जोरदार टक्कर...

लुधियाना में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर, बिना सुरक्षा उपकरण खंभों पर चढ़ रहे कर्मचारी

Summer express, लुधियाना | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की मॉडल टाउन डिवीजन एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा है, जहां उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक हालात में काम करने के लिए मजबूर किया...

इंदौर में युवक की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, चार गिरफ्तार

Summer express, इंदौर |इंदौर में युवक नवीन पाटीदार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.