Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दलित युवक पर पुलिस की दरिंदगी? कुरुक्षेत्र में मचा हड़कंप

कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद क्षेत्र से पुलिस की बर्बरता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक दलित युवक की पत्नी ने तीन पुलिसकर्मियों पर अमानवीय तरीके से मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखित शिकायत देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, घटना 30 जुलाई की रात की है जब महिला का पति गांव में भौंकते कुत्तों को भगाने के लिए बाहर निकला। इसी दौरान गलती से पड़ोसी के घर की खिड़की का शीशा टूट गया। विवाद बढ़ने पर पड़ोसी ने पुलिस को बुला लिया। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को जबरन घसीटते हुए थाने ले गई।

पत्नी का आरोप है कि थाने में उसके पति को नंगा कर पीटा गया, हाथ-पैर बांधकर डंडों से प्रहार किए गए और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी ने प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने जैसी क्रूरता की। अत्यधिक ब्लीडिंग के चलते युवक बेहोश हो गया। होश में आने के बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी चुप रहने की धमकियां दी गईं।

महिला का कहना है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पहले मेडिकल करने से इनकार कर दिया, लेकिन एफिडेविट देने के बाद मेडिकल किया गया। फिलहाल युवक निजी अस्पताल में इलाजरत है और चलने-फिरने में असमर्थ है।

पुलिस का पक्ष

थाना इस्माइलाबाद के एसएचओ राजेश कुमार ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि पुलिस हंगामे की सूचना पर मौके पर गई थी और युवक को थाने लाया गया था। यहां BNS की धारा 172 के तहत कार्रवाई कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच उसी दिन आपसी समझौता हो गया था और मारपीट की कोई घटना नहीं हुई। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अब शिकायत मिली है तो जांच की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.