Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दूध लेने निकला युवक बना निशाना : जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी

जालंधर | शहर में बढ़ते अपराध ने एक बार फिर लोगों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला जालंधर नॉर्थ के लाठीमार मोहल्ला का है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर उस वक्त गोलियां चला दीं जब वह घर के बाहर दूध लेने खड़ा था। युवक को दो गोलियां लगी हैं और वह गंभीर रूप से घायल है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रिंसिपल मर्डर केस से जुड़ा है युवक का परिवार

घायल युवक की पहचान राहुल पुत्र तरसेम लाल उर्फ लाड्ढा के रूप में हुई है। गौर करने वाली बात ये है कि राहुल के पिता तरसेम लाल 2008 में हुए के.एम.वी. कॉलेज की प्रिंसिपल रीटा बावा हत्या केस में सिक्योरिटी गार्ड थे और उस केस में उनकी भी हत्या कर दी गई थी।

गली में खड़ा था, तभी धमके बदमाश

राहुल की बहन देविका ने बताया कि मंगलवार रात करीब 7:45 बजे वह दूध लेने के लिए बाहर गली में खड़ा था। तभी बाइक पर सवार तीन युवक आए और राहुल से गाली-गलौज करने लगे। इनमें से दो युवक नशे में थे। बहस के दौरान एक युवक ने राहुल पर गोलियां चला दीं।

एक आरोपी की पहचान, पेशेवर अपराधी निकला

स्थानीय लोगों ने एक आरोपी की पहचान अमन पासवान निवासी रेरू पिंड के रूप में की है। सूत्रों के मुताबिक अमन पर पहले से डकैती के मामले दर्ज हैं। गोलीबारी के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

गोली राहुल के हाथ और जांघ में लगी

फायरिंग में राहुल को दो गोलियां लगीं—एक हाथ में और दूसरी जांघ के पास। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग बाहर निकल आए और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने इलाके को किया सील, CCTV में आरोपी कैद

सूचना मिलते ही DCP मनप्रीत सिंह ढिल्लो, ADCP आकर्षि जैन और CIA इंचार्ज सुरिंदर कंबोज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को सील कर CCTV फुटेज खंगाली, जिसमें तीनों आरोपी कैद हो गए हैं।

FIR दर्ज, गिरफ्तारी जल्द

ADCP आकर्षि जैन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना नंबर 8 में केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के खोल भी मिले हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...

रोज पब्लिक स्कूल सुल्याली में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, विद्यार्थियों ने खुद तैयार कीं आकर्षक राखियां

Summer express, संजीव महाजन, नूरपुर। रोज पब्लिक स्कूल, सुल्याली में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यार्थियों ने कला, लेखन...

हिमाचल में 30 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Summer express, संजू, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 अगस्त की शाम से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो 3 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.