Facebook-f Youtube X-twitter

नींद में मौत: CRPF जवान की घर में घुसकर हत्या

रेवाड़ी | रेवाड़ी जिले के गांव जैनाबाद में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। घर में सो रहे रिटायर्ड CRPF जवान निहाल सिंह (65) की तेजधार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावर दो नकाबपोश थे, जो बाइक पर सवार होकर आए और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और सीधे जवान के कमरे में जा पहुंचे। उन्होंने निहाल सिंह पर ताबड़तोड़ वार किए। उनकी चीखें सुनकर पत्नी और बेटा कमरे की ओर दौड़े, मगर हमलावर उन्हें देखकर भाग खड़े हुए। परिवार की चीख-पुकार सुनकर गांववाले भी एकत्र हो गए, लेकिन तब तक जवान की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही खोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया।

हमलावरों ने चेहरों को नकाब से ढका हुआ था, और बाइक का नंबर भी नजर नहीं आया। पुलिस गांव में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। गांव में इस घटना के बाद डर का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

भवानीगढ़ में दर्दनाक हादसा: अवैध कट पार करते बाइक सवार को पीआरटीसी बस ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, भवानीगढ़ | बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रोशनवाला के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अवैध रूप से बनाए गए कट से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने उसे जोरदार टक्कर...

लुधियाना में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर, बिना सुरक्षा उपकरण खंभों पर चढ़ रहे कर्मचारी

Summer express, लुधियाना | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की मॉडल टाउन डिवीजन एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा है, जहां उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक हालात में काम करने के लिए मजबूर किया...

इंदौर में युवक की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, चार गिरफ्तार

Summer express, इंदौर |इंदौर में युवक नवीन पाटीदार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.