Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में गोलियों की गूंज, तार निकले विदेश से

करनाल |  मेडिकल स्टोर संचालक पर हुई फायरिंग के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए असंध की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूरा खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि हमले की साजिश विदेश से हो रही फंडिंग और सोची-समझी प्लानिंग के तहत रची गई थी।

विदेशी नंबर से मंगवाए गए पैसे, हथियार और बाइक भी सप्लाई

डीएसपी गोरखपाल राणा के अनुसार, फायरिंग में शामिल तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात के लिए हथियार और बाइक अलग-अलग लोगों ने उपलब्ध कराए, और इस पूरे प्लान को विदेश से फंड किया गया।

शुरुआती पूछताछ के बाद आज दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने हमलावरों को संसाधन मुहैया कराए थे। अब इन्हें भी रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

पुरानी रंजिश बनी फायरिंग की वजह

पुलिस का कहना है कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा था। पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है। जांच के दौरान एक विदेशी नंबर से लगातार पैसे भेजने की बात भी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी जयकर्ण पर पहले से भी कई केस दर्ज हैं।

हमलावरों की हरकत सीसीटीवी में कैद

यह हमला 11 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे हुआ था, जब मेडिकल स्टोर का मालिक दुकान पर मरीज का बीपी चेक कर रहा था। तभी तीन नकाबपोश युवक बाइक पर पहुंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दुकानदार जान बचाकर पास के घर में घुस गया, लेकिन हमलावर उसका पीछा करते हुए वहां तक पहुंचे और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस मामले में विदेशी हैंडलर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जिस नंबर से पैसों की सप्लाई हुई, वह ट्रेस कर लिया गया है। पुलिस की साइबर टीम विदेशी लिंक को जोड़ने और नेटवर्क को उजागर करने में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.