Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ में रेड:  अवैध गर्भपात किट बेचते 2 मेडिकल स्टोर सील

बहादुरगढ़ | अवैध गर्भपात रोकने के लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा अभियान चलाया है। “ऑपरेशन जय माता दी” नाम से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत बहादुरगढ़ में देर रात तक मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो मेडिकल स्टोरों को एमटीपी किट की गैरकानूनी बिक्री करते पकड़ा और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर स्टोर सील कर दिए।

अभियान की शुरुआत बराही फाटक के पास स्थित आर.के. मेडिकोज से हुई, जहां टीम ने फर्जी ग्राहक भेजकर एमटीपी किट की खरीद करवाई। जैसे ही स्टोर पर मौजूद कर्मचारी ने बिना किसी जांच या दस्तावेज के किट बेच दी, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्टोर को सील कर दिया और लाइनपार थाने में मामला दर्ज कराया।

इसके बाद टीम ने सैनिक नगर स्थित कोमल मेडिकोज पर भी इसी तरह की कार्रवाई की। यहां भी बिना किसी जांच के एमटीपी किट बेची जा रही थी। इतना ही नहीं, इस मेडिकल स्टोर में बिना अनुमति अवैध क्लीनिक भी संचालित हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने स्टोर संचालक के खिलाफ सेक्टर 6 थाने में FIR दर्ज करवाई और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।

डॉ. उरेन्द्र के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि एमटीपी किट का बिना अनुमति और प्रक्रिया के प्रयोग कानूनी अपराध है और इससे मानव जीवन से खिलवाड़ होता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत और भी मेडिकल स्टोरों पर नजर रखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि लड़का-लड़की में कोई भेदभाव न करें और गर्भ में पल रहे शिशु के अधिकारों की रक्षा करें। विभाग ने यह भी चेतावनी दी कि अवैध गर्भपात में संलिप्त पाए गए लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.