Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट

मुंबई | हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। 7 अगस्त को सेंसेक्स 468 अंक टूटकर 80,075 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में भी 143 अंकों की गिरावट आई है और यह 24,430 के स्तर पर बना हुआ है।

बाजार में गिरावट की मुख्य वजह बैंकिंग, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में दबाव बताया जा रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर लाल निशान में हैं, जबकि सिर्फ 6 शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिल रही है।

वैश्विक बाजार में मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में आज हल्की तेजी देखने को मिली है। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.78% चढ़कर 41,110 पर, कोरिया का कोस्पी 0.45% की बढ़त के साथ 3,212 पर, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.35% ऊपर 25,022 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12% चढ़कर 3,638 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों ने दिखाई मजबूती

6 अगस्त को अमेरिकी बाजार में खरीदारी का रुख रहा। डाउ जोन्स 0.18% की बढ़त के साथ 44,193 पर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक कंपोजिट 1.21% उछलकर 21,169 और S&P 500 0.75% की तेजी के साथ 6,345 के स्तर पर बंद हुआ।

कल भी रहा था दबाव

6 अगस्त को भी घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। सेंसेक्स 166 अंक टूटकर 80,544 पर और निफ्टी 75 अंक गिरकर 24,574 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट रही थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.