Facebook-f Youtube X-twitter

ट्रंप-पुतिन आमने-सामने: बंद कमरे में होगा युद्ध पर फ़ैसला?

अमेरिका  | दुनिया की दो बड़ी महाशक्तियों के नेताओं के बीच जल्द ही बड़ी मुलाकात होने जा रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शीघ्र ही आमने-सामने बैठेंगे। क्रेमलिन ने पुष्टि की है कि दोनों नेताओं के बीच उच्चस्तरीय बैठक को लेकर सहमति बन चुकी है और स्थान भी तय कर लिया गया है। अब सिर्फ आधिकारिक घोषणा बाकी है।

रूसी राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने जानकारी दी कि दोनों देशों के बीच वार्ता की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। यह बैठक ऐसे समय होने जा रही है जब रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल पूरे हो चुके हैं और दुनिया एक ठोस समाधान की उम्मीद लगाए बैठी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक से युद्ध के तुरंत समाप्त होने की संभावना भले ही कम हो, लेकिन यह वैश्विक राजनीति में बड़ा मोड़ साबित हो सकती है। ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद पुतिन से यह उनकी पहली सीधी मुलाकात होगी।

गौरतलब है कि ट्रंप और पुतिन के बीच पहले भी घनिष्ठ संबंधों की चर्चा होती रही है, ऐसे में यह बैठक सिर्फ युद्ध ही नहीं, बल्कि विश्व राजनीति की दिशा भी तय कर सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

भवानीगढ़ में दर्दनाक हादसा: अवैध कट पार करते बाइक सवार को पीआरटीसी बस ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, भवानीगढ़ | बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रोशनवाला के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अवैध रूप से बनाए गए कट से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने उसे जोरदार टक्कर...

लुधियाना में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर, बिना सुरक्षा उपकरण खंभों पर चढ़ रहे कर्मचारी

Summer express, लुधियाना | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की मॉडल टाउन डिवीजन एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा है, जहां उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक हालात में काम करने के लिए मजबूर किया...

इंदौर में युवक की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, चार गिरफ्तार

Summer express, इंदौर |इंदौर में युवक नवीन पाटीदार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता...

मुंबई में ‘फल चोर’ गैंग का पर्दाफाश, कांदिवली से चोरी कर मीरा रोड में बेचता था माल

Summer express, मुंबई |मुंबई पुलिस ने एक अनोखे चोरी के मामले का खुलासा करते हुए ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कांदिवली पूर्व इलाके की सड़क किनारे लगी फलों की दुकानों से महंगे फल चोरी कर उन्हें मीरा रोड में अपने ठेले पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया है।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.