Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहुल गांधी का सीधा हमला: चुनाव आयोग BJP का अंपायर

नई दिल्ली | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि बेंगलुरु सेंट्रल और महाराष्ट्र जैसे क्षेत्रों में फर्जी वोटिंग और डुप्लीकेट वोटर की वजह से कांग्रेस को नुकसान हुआ। उन्होंने इस संबंध में इंडिया गठबंधन के 12 दलों की आपात बैठक भी बुलाई है।

राहुल गांधी का दावा है कि बेंगलुरु सेंट्रल सीट पर कांग्रेस महज 3% से कम अंतर से हारी, और वहां हजारों फर्जी वोट दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक ही पते पर दर्जनों वोटर दर्ज पाए गए, जिनके नाम मिलते-जुलते थे, लेकिन तस्वीरें अलग थीं।

उन्होंने कहा, “बीजेपी लोकसभा क्षेत्र की ज़्यादातर सीटों पर पीछे थी, पर महादेवपुरा में उसे जबरदस्त बढ़त मिली। वहां करीब 1 लाख वोटों की ‘चोरी’ हुई है।”

चुनाव आयोग ने मांगा हलफनामा, राहुल बोले – “जनता से जो कहा, वही मेरा वचन”

राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उनसे हलफनामा देने को कहा है। इस पर राहुल ने जवाब दिया, “मैं जो जनता से कहता हूं, वही मेरा वचन है – आप उसे ही हलफनामा मान लें।” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या भारत में आज भी “एक व्यक्ति, एक वोट” का संवैधानिक अधिकार सुरक्षित है?

चुनाव नतीजों और सर्वे में अंतर पर भी उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि देश में बीजेपी विरोधी माहौल होने के बावजूद चुनाव नतीजों में उसका असर नहीं दिखता, जो शक पैदा करता है। उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा के उदाहरण देते हुए कहा कि सर्वे कुछ कहते हैं, पर नतीजे उलट आते हैं। अब राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष इस मसले को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.