Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राखी से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 814 अध्यापकों को मिली तरक्की

चंडीगढ़ |  राखी से पहले पंजाब सरकार ने स्कूल अध्यापकों को बड़ी सौगात दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी दी कि राज्य के 814 मास्टर काडर अध्यापकों को लैक्चरर पद पर प्रमोट किया गया है। यह फैसला उनके वर्षों के अनुभव, निष्ठा और विद्यार्थियों के समग्र विकास में योगदान को देखते हुए लिया गया है।

इनमें पंजाबी विषय के 360, राजनीति शास्त्र के 271, अंग्रेजी के 135, कॉमर्स के 40, संस्कृत के 2, फाइन आर्ट्स का 1, होम साइंस के 3 और समाजशास्त्र के 2 अध्यापक शामिल हैं।

तरक्की पाने वाले सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए मंत्री बैंस ने कहा कि यह कदम उन्हें विद्यार्थियों के बौद्धिक और नैतिक विकास के लिए और अधिक प्रेरित करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि ये शिक्षक अपने अनुभव और समर्पण से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

बैंस ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार एक ऐसा शैक्षणिक माहौल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां विद्यार्थियों की सफलता और शिक्षकों के पेशेवर विकास—दोनों को प्राथमिकता मिले।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.