8 August, 2025
अमेज़न प्राइम वीडियो एक बार फिर हॉरर प्रेमियों के लिए कुछ नया लेकर आ रहा है। ‘अधूरा’ और ‘ख़ौफ़’ जैसी डरावनी सीरीज़ के बाद अब ‘अँधेरा’ नाम की एक नई हॉरर थ्रिलर सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
इस सीरीज़ में प्राजक्ता कोली, सुरवीन चावला, करणवीर मल्होत्रा और प्रिया बापट जैसे टैलेंटेड कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। ट्रेलर से इतना साफ हो गया है कि यह सीरीज़ सस्पेंस, थ्रिल और पैरानॉर्मल गतिविधियों से भरपूर होगी।
क्या है ‘अँधेरा’ की कहानी?
सीरीज़ की कहानी एक लड़की के रहस्यमय तरीके से गायब होने के इर्द-गिर्द घूमती है। एक युवक जो इस लड़की को बार-बार सपनों में देखता है, और एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर जिसे यकीन है कि ‘अँधेरा लौट आया है’, इस रहस्य की तह तक पहुँचने की कोशिश करते हैं।
ट्रेलर खास बात यह है कि यह कहानी की पूरी झलक नहीं देता – जिससे दर्शकों की जिज्ञासा बनी रहती है।
कलाकारों की दमदार वापसी
- प्राजक्ता कोली, जो ‘मिसमैच्ड’ सीरीज़ के बाद एक बार फिर ओटीटी पर वापसी कर रही हैं, इस बार एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर की भूमिका में हैं।
- सुरवीन चावला इस साल की अपनी तीसरी सीरीज़ में दिखाई देंगी। इससे पहले वे ‘राणा नायडू 2’ और ‘मंडला मर्डर्स’ में नज़र आ चुकी हैं।
- करणवीर मल्होत्रा, जिन्हें ‘द फॉरगेटन आर्मी’ और ‘सिलेक्शन डे’ जैसे शोज़ में देखा गया था, एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।
- प्रिया बापट इस सीरीज़ में एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं।
कब और कहाँ देखें?
‘अँधेरा’ 14 अगस्त से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
अगर आप हॉरर और मिस्ट्री के शौकीन हैं, तो यह सीरीज़ आपके लिए ज़रूर देखने लायक है।