Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टीवी पर तूफानी वापसी: स्मृति ईरानी बनीं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस

8 August, 2025

एक समय की सबसे चहेती ‘तुलसी विरानी’ अब फिर से टीवी स्क्रीन पर छा गई हैं। एक्ट्रेस से राजनेता बनीं स्मृति ईरानी ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2’ के जरिए छोटे पर्दे पर शानदार वापसी की है। और इस बार उनकी वापसी सिर्फ किरदार तक ही सीमित नहीं, बल्कि उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में नया कीर्तिमान भी रच दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति ईरानी इस सीरियल के लिए प्रत्येक एपिसोड के 14 लाख रुपए ले रही हैं, जो अब तक की सबसे अधिक फीस मानी जा रही है किसी भी टीवी एक्ट्रेस के लिए। इस आंकड़े ने उन्हें सीधे टेलीविजन की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बना दिया है।जहां ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली प्रति एपिसोड 3 लाख रुपए चार्ज करती हैं, वहीं स्मृति की फीस उनसे करीब 4.7 गुना अधिक है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की हिना खान को जहां 2 लाख रुपए प्रति एपिसोड मिलते हैं, उनके मुकाबले स्मृति की फीस 7 गुना तक जा पहुंची है।

स्मृति ईरानी ने खुद की कमाई पर क्या कहा?

सीएनएन-न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में जब उनसे इस ऊंची फीस और इंडस्ट्री में उनके योगदान पर सवाल किया गया तो उन्होंने बिना हिचक जवाब दिया, “जी हां। मैं आपके चेहरे पर खुशी देख सकती हूं।उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक एक्टर की फीस नहीं, बल्कि सालों की मेहनत और इंडस्ट्री में स्थापित की गई साख का फल है। उन्होंने कहा, “अगर आप नंबर्स और रेवेन्यू में इतिहास रचते हैं तो यह फीस मिलनी ही चाहिए।” साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह यूनियन की सदस्य हैं और उनका काम कॉन्ट्रैक्ट और बराबरी की बातों को ध्यान में रखकर होता है।

कड़ी मेहनत से हासिल की गई ये पहचान, अब स्मृति ईरानी को फिर से टीवी पर सबसे टॉप पर लेकर आई है — इस बार सिर्फ एक्टिंग से नहीं, बल्कि एक नई आर्थिक मिसाल बनाकर।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.