कुरुक्षेत्र | जिले में एक युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक का शव फंदे से लटका मिला, जिसे देख होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय प्रवीन कुमार के रूप में हुई है, जो जिंजरपुर का निवासी था और हेयर-ड्रेसर की दुकान चलाता था। प्रवीन ने पिछले दिन शाम करीब 8 बजे NIT रोड पर स्थित होटल वर्मा में अपने नाम से कमरा बुक किया था।
सुबह जब होटल कर्मचारी कमरे की सफाई के लिए गए, तब दरवाजा खुलने में देरी देख उन्हें शक हुआ। दरवाजा खोलने पर उन्होंने प्रवीन का शव फांसी पर लटका पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।