Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आयुष्मान योजना में भारी गड़बड़ी, सैलजा ने जताई चिंता

नई दिल्ली |  पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना की गंभीर स्थिति उजागर की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों को बकाया बिलों का भुगतान न होने के कारण कई अस्पतालों ने गरीब मरीजों का इलाज रोक दिया है। खासतौर पर पिछले पांच महीने से भुगतान रुका हुआ है, जिससे प्रदेश में हालात चिंताजनक हो गए हैं।

सैलजा ने लोकसभा में दिए गए अपने सवाल के जवाब का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा में अब तक 1.35 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं और 26.25 लाख भर्ती की मंजूरी मिली है, जिनका कुल मूल्य लगभग 3990 करोड़ रुपये है। इसके बावजूद, राज्य सरकार भुगतान प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही कर रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि केंद्र सरकार ने योजना के लिए हरियाणा को अब तक 607.73 करोड़ रुपये जारी किए हैं, लेकिन राज्य सरकार द्वारा समय पर भुगतान न होने से करीब 500 करोड़ रुपये का भुगतान निजी अस्पतालों को बकाया है। इससे 7 अगस्त से कई अस्पतालों ने आयुष्मान कार्डधारकों का इलाज बंद कर दिया है, जिससे मरीजों में हड़कंप मचा हुआ है।

सैलजा ने कहा कि योजना के नियमों के मुताबिक अस्पतालों को 15 दिनों के अंदर भुगतान होना चाहिए, लेकिन देरी से मरीज और अस्पताल दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से कहा कि फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कड़ा निगरानी तंत्र बनाए और पारदर्शी भुगतान प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा, सैलजा ने सिरसा जिले के नशा मुक्त बताए गए नहराना गांव की भी चिंता जताई, जहां 300 से अधिक युवा नशे की गिरफ्त में हैं और हाल ही में एक युवक की नशे से मौत हुई है। उन्होंने भाजपा सरकार की नशा मुक्ति की नीतियों को केवल दिखावटी करार दिया और वास्तविक नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि वह इस मुद्दे को सदन और सार्वजनिक मंचों पर लगातार उठाती रहेंगी ताकि हरियाणा के गरीबों को समय पर इलाज और सुरक्षा मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रत्नाड़ी पंचायत की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले ग्रामीण, सुंदरनगर सड़क जल्द दुरुस्त करने की मांग

Summer express/शिमला/संजू-:  कोटखाई क्षेत्र की रत्नाड़ी पंचायत से जुड़ी विभिन्न विकासात्मक मांगों और लंबित कार्यों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के एक दल ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की। पंचायत प्रधान सुनील ठाकुर की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखते हुए...

अंबाला में नगर पालिका कर्मचारियों ने फूंका मंत्री विपुल गोयल का पुतला, 28वें दिन भी हड़ताल जारी

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल 28वें दिन भी जारी रही। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी...

अंबाला में कांग्रेस का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन, वरुण मुलाना बोले सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाई

Summer express , अंबाला शहर (अंकुर कपूर)। अंबाला शहर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को नगर निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में बलदेव नगर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, कूड़ा कलेक्शन के ठेके में कथित अनियमितताओं और स्ट्रीट लाइट के टेंडर में कथित घोटाले को लेकर नगर...

अलावलपुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब ठेके पर हुआ था विवाद

Summer express , पलवल (सुंदर कुंडू)। थाना चांदहट क्षेत्र के गांव रामपुर खोर में हुए ब्लाइंड मर्डर की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीआईए स्टाफ पलवल ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शराब पीने के बाद रास्ते में लक्ष्मण को रोककर पहले उसके साथ...

विधानसभा में सवालों के जवाब की जगह राजनीतिक भाषण दे रही सरकार: जयराम ठाकुर

बोले- सत्ता में लौटे तो पांच साल के निर्णयों की होगी समीक्षा शिमला, संजू-: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विधानसभा की कार्यप्रणाली और जनहित के मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में विपक्ष की ओर से पूछे जा रहे सवालों का सरकार की ओर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.