Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा ग्रुप C रिजल्ट: जल्द आ सकता है लेकिन अफवाहों से सावधान

हरियाणा  |  हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को हुए ग्रुप C के CET परीक्षा के परिणाम अगस्त माह में जारी होने की उम्मीद है। इससे पहले आयोग एक पोर्टल खोलेगा ताकि उम्मीदवार अपनी श्रेणी (कैटेगरी) अपडेट कर सकें और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकें।

इस बीच सोशल मीडिया पर इस रिजल्ट को लेकर कई गलत खबरें फैल रही हैं, जिनका खंडन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने किया है। उन्होंने साफ किया है कि अभी तक आयोग की तरफ से कोई आधिकारिक परिणाम या सूचना जारी नहीं हुई है। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे ऐसी अफवाहों से प्रभावित न हों और हर जानकारी के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/ पर ही नजर रखें।

ग्रुप D भर्ती के लिए भी जल्द होगा आवेदन शुरू

साथ ही, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ग्रुप D भर्ती के लिए आवेदन पोर्टल भी खोलने वाला है। इसके लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा और परीक्षा सितंबर या अक्टूबर में हो सकती है। इच्छुक उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन की तैयारी पहले से कर सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शबाब साबरी के सुरों ने बांधा समां,राज्यपाल ने किया ग्रीष्मोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ

Summer express/शिमला, 08 जून -:शिमला जिला की वैश्विक पटल पर पहचान का प्रतीक अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 का भव्य आगाज आज ऐतिहासिक रिज मैदान से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया। राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति...

CM सुक्खू के समर्थन में उतरे मेयर सुरेंद्र चौहान, बोले मुख्यमंत्री ने निजी संपत्ति दान कर दिखाया सेवा भाव

Summer express/शिमला ,संजू-:  हिमाचल में जारी राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप के बीच अब शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान मुख्यमंत्री के समर्थन में उतरे हैं. पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि CM सुक्खू जमीन से उठ कर आए नेता हैं और बहुत संघर्षों के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं. ऐसे में...

सचिवालय  के बाहर आंगनवाड़ी वर्कर्स-हेल्पर्स का प्रदर्शन,वेतन बढ़ोतरी और कर्मचारी दर्जे की मांग

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्यव्यापी एक दिवसीय हड़ताल करते हुए सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से पहुंची सैकड़ों महिलाएं टालैंड में एकत्रित हुईं और वहां से जुलूस की शक्ल में सचिवालय तक पहुंचकर सरकार...

लुधियाना में युवक की संदिग्ध मौत, मोबाइल छिनने की शिकायत दर्ज कराने निकला था घर से

Summer express, लुधियाना। शहर के थाना सदर क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव एक खाली प्लॉट से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सभी...

सीतामढ़ी में मंत्री आवास पर प्रशासन की कार्रवाई, सरकारी जमीन पर बने हिस्से को किया ध्वस्त

Summer express, सीतामढ़ी। बिहार में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता के आवास के उस हिस्से को ध्वस्त कर दिया, जो कथित रूप से सरकारी जमीन पर निर्मित बताया जा रहा था। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.