Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब को पीएम मोदी की सौगात: अमृतसर–कटरा सफर हुआ तेज

पंजाब  |  पंजाब से माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए आज का दिन खास होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु से डिजिटल माध्यम के जरिए अमृतसर से कटरा के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह हाई-स्पीड ट्रेन 11 अगस्त से आम यात्रियों के लिए शुरू होगी और अमृतसर से कटरा का सफर महज 5 घंटे 35 मिनट में पूरा करेगी।

फिरोजपुर डिवीजन के रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन की शुरुआत से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को नया बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही पंजाब में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर 5 (कुल 10 सेवाएं) हो जाएगी। नई श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी और ब्यास स्टेशन पर रुकेगी।

पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनी यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली से लैस है। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें फोल्डेबल स्नैक टेबल, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सीटें, आधुनिक शौचालय और मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध होगी। हर कोच में जीपीएस आधारित रियल-टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे यात्री ट्रेन की लोकेशन, गति और अगले स्टेशन की जानकारी हर समय प्राप्त कर सकेंगे।

यह कदम न केवल भक्तों की यात्रा को तेज और आरामदायक बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन और कारोबार को भी नई रफ्तार देगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फिलीपीन में शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही:  8 लोगों की मौत,200 से अधिक घायल

Summer express, मनीला। दक्षिणी फिलीपीन के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप ने व्यापक तबाही मचा दी। रिक्टर स्केल पर 8.1 तीव्रता दर्ज किए गए इस भूकंप में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। भूकंप के बाद कई...

जालंधर में नवजात को बेचने के आरोपों का मामला और उलझा, नई ऑडियो रिकॉर्डिंग आई सामने

Summer express, जालंधर। जालंधर में 16 दिन के एक नवजात शिशु को कथित तौर पर बेचने के आरोपों का मामला लगातार उलझता जा रहा है। मामले में अब एक नई ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। रिकॉर्डिंग को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं,...

कल से शुरू होंगी एसपीयू की पीजी परीक्षाएं, 20 परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की पोस्ट ग्रेजुएशन की वार्षिक परिक्षाएं कल यानी 9 जून से शुरू होने जा रही हैं जो 12 जुलाई तक चलेंगी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने इस संदर्भ में सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि...

हैदराबाद में घरेलू विवाद ने ली महिला की जान, पति पर हत्या का आरोप

Summer express, हैदराबाद। शहर के किशन बाग इलाके में एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि घरेलू विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गया। मामले में हत्या...

बॉलीवुड रंग में सजा हिमाचली संगीत, दीपक मट्टू का नया गीत ‘तेरा नखरा’ हुआ लॉन्च

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: हिमाचली संगीत को नई पहचान देने की दिशा में मंडी के प्रसिद्ध संगीतज्ञ दीपक मट्टू ने एक और कदम बढ़ाया है। संगीत और म्यूजिक थेरेपी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके दीपक मट्टू ने अपना नया पहाड़ी गीत ‘तेरा नखरा’ लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.