Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

9 महीने बाद धरती पर लौटा अंतरिक्ष दल

वाशिंगटन | स्टारलाइनर में फंसे दो नासा पायलटों की मदद के लिए भेजे गए चार अंतरिक्ष यात्री पांच महीने के लंबे मिशन के बाद शनिवार को सुरक्षित धरती पर लौट आए। उनका स्पेसएक्स कैप्सूल, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रवाना होने के एक दिन बाद, दक्षिणी कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में पैराशूट के सहारे उतरा।

नासा की एनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव मार्च में उस समय मिशन पर भेजे गए थे, जब स्टारलाइनर की तकनीकी खराबी के चलते नासा के पायलट बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स एक हफ्ते की बजाय नौ महीने से अधिक समय तक अंतरिक्ष केंद्र पर फंसे रह गए।

बोइंग के नए क्रू कैप्सूल स्टारलाइनर को खाली लौटने का आदेश दिया गया और दोनों पायलटों को स्पेसएक्स में स्थानांतरित कर दिया गया। यह स्पेसएक्स का प्रशांत महासागर में अंतरिक्ष यात्रियों की लैंडिंग कराने का तीसरा मिशन था, जबकि नासा के किसी क्रू की यहां लैंडिंग 50 साल बाद हुई।

एलन मस्क की कंपनी ने इस साल कैलिफोर्निया के तट पर लैंडिंग शुरू की, ताकि आबादी वाले क्षेत्रों में मलबा गिरने का खतरा कम किया जा सके। इससे पहले नासा के पायलट आखिरी बार 1975 में अपोलो-सोयुज मिशन के दौरान प्रशांत महासागर में उतरे थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फिलीपीन में शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही:  8 लोगों की मौत,200 से अधिक घायल

Summer express, मनीला। दक्षिणी फिलीपीन के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप ने व्यापक तबाही मचा दी। रिक्टर स्केल पर 8.1 तीव्रता दर्ज किए गए इस भूकंप में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। भूकंप के बाद कई...

जालंधर में नवजात को बेचने के आरोपों का मामला और उलझा, नई ऑडियो रिकॉर्डिंग आई सामने

Summer express, जालंधर। जालंधर में 16 दिन के एक नवजात शिशु को कथित तौर पर बेचने के आरोपों का मामला लगातार उलझता जा रहा है। मामले में अब एक नई ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। रिकॉर्डिंग को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं,...

कल से शुरू होंगी एसपीयू की पीजी परीक्षाएं, 20 परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की पोस्ट ग्रेजुएशन की वार्षिक परिक्षाएं कल यानी 9 जून से शुरू होने जा रही हैं जो 12 जुलाई तक चलेंगी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने इस संदर्भ में सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि...

हैदराबाद में घरेलू विवाद ने ली महिला की जान, पति पर हत्या का आरोप

Summer express, हैदराबाद। शहर के किशन बाग इलाके में एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि घरेलू विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गया। मामले में हत्या...

बॉलीवुड रंग में सजा हिमाचली संगीत, दीपक मट्टू का नया गीत ‘तेरा नखरा’ हुआ लॉन्च

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: हिमाचली संगीत को नई पहचान देने की दिशा में मंडी के प्रसिद्ध संगीतज्ञ दीपक मट्टू ने एक और कदम बढ़ाया है। संगीत और म्यूजिक थेरेपी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके दीपक मट्टू ने अपना नया पहाड़ी गीत ‘तेरा नखरा’ लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.