अमृतसर | शिरोमणि अकाली दल (बागी) का नया अध्याय शुरू, बुर्ज अकाली फूला सिंह में आज संपन्न चुनाव में ज्ञानी हरप्रीत सिंह बने नए अध्यक्ष। कल से चर्चा में रहे उनके नाम को लेकर आज आधिकारिक घोषणा हो गई। साथ ही, बीबी सतवंत कौर को पंथक परिषद की अध्यक्षता सौंपी गई है।
यह चुनाव 2 दिसंबर को अकाल तख्त साहिब की फसील से गठित 7 सदस्यीय भर्ती कमेटी द्वारा शुरू किए गए भर्ती अभियान का परिणाम है। पांच सक्रिय सदस्यों की कमेटी ने डेलीगेट्स का चुनाव कर आज नए नेतृत्व को अंतिम रूप दिया। इस प्रक्रिया के साथ ही शिरोमणि अकाली दल (बागी) की नई नेतृत्व टीम का गठन हो चुका है।