Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्रिटिश एफ-35 फिर फंसा जापान में, क्या छुपी है इसके पीछे की सच्चाई?

अमेरिका | दुनिया के सबसे उन्नत माने जाने वाले अमेरिकी एफ-35बी स्टील्थ फाइटर जेट की एक और तकनीकी खराबी सामने आई है। भारत में फंसने और आपातकालीन लैंडिंग के बाद अब ब्रिटिश एफ-35बी को जापान के कागोशिमा एयरपोर्ट पर तकनीकी गड़बड़ी के चलते अचानक आपात लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना न केवल अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास के बीच हड़कंप मचा गई, बल्कि चीन और रूस के मीडिया ने भी ब्रिटिश और अमेरिकी सैन्य तकनीक पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया है।

जापानी अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:30 बजे स्थानीय समय पर यह समस्या हुई, जिससे रनवे लगभग 20 मिनट तक बंद रहा और कई वाणिज्यिक उड़ानों में देरी हुई। राहत की बात यह है कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह जेट ब्रिटिश नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर HMS प्रिंस ऑफ वेल्स से ऑपरेट हो रहा था, जो अप्रैल से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तैनात है और कई देशों के बंदरगाहों का दौरा कर चुका है।

यह हादसा उस समय हुआ जब ब्रिटेन, जापान और अमेरिका के बीच 4 अगस्त से जारी संयुक्त सैन्य अभ्यास चल रहा है। ब्रिटेन ने इस अभ्यास के लिए पश्चिमी प्रशांत में अपना एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप भेजा है।

इससे पहले 14 जून को भी HMS प्रिंस ऑफ वेल्स से उड़ान भर रहे ब्रिटिश एफ-35बी को भारत के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर हाइड्रोलिक खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी, जिसकी मरम्मत में पांच सप्ताह से अधिक समय लगा था। उस वक्त ब्रिटिश उच्चायोग ने भारत की सहायता के लिए सार्वजनिक रूप से धन्यवाद भी दिया था।

इस नए मामले पर रूस के सरकारी मीडिया ने तंज कसा है कि ब्रिटिश एफ-35 जेट “आपातकालीन लैंडिंग को जैसे ट्रॉफी जमा कर रहे हों।” वहीं, चीन के सरकारी अखबार ने एफ-35बी की “जटिल तकनीकी प्रणालियों और कठिन रखरखाव” को इसका कारण बताया और ब्रिटिश नौसैनिक ताकत पर सवाल उठाते हुए कहा कि विदेशी बंदरगाहों पर जेट्स के फंसना ब्रिटेन की रणनीतिक कमजोरियों को उजागर करता है। अखबार ने सुझाव दिया कि लंदन को अपनी अमेरिकी हितों के लिए जोखिम उठाने की नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.