Facebook-f Youtube X-twitter

सोने की कीमतें गिरीं, फिर भी इस सप्ताह उछाल के आसार

नई दिल्ली | सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई है। भू-राजनीतिक तनाव में कमी के संकेतों और निवेशकों का फोकस अमेरिकी महंगाई के आगामी आंकड़ों पर रहने से सुरक्षित निवेश की मांग कमजोर हुई। COMEX पर सोना 1.42% गिरकर 3441.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 0.84% गिरकर 38.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। MCX पर भी सोना 1238 रुपए और चांदी 1225 रुपए की गिरावट के साथ बंद हुई।

विश्लेषकों का अनुमान है कि इस सप्ताह सोने की कीमतों में फिर तेजी आ सकती है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, टैरिफ विवाद और केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी के कारण निवेशकों की रुचि बढ़ रही है। इस सप्ताह UK और यूरोपीय संघ की GDP, अमेरिकी कोर PPI और कोर CPI जैसे महत्वपूर्ण आंकड़ों पर बाजार की नजर टिकी रहेगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, सोना अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों वायदा बाजारों में नई ऊंचाइयों को छू सकता है। 28 जुलाई को 98,079 रुपए प्रति 10 ग्राम से 1 अगस्त को 1,02,250 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सोने की कीमतों में अच्छा उछाल देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी 30 जुलाई को 3,268 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 8 अगस्त को 3,534.10 डॉलर प्रति औंस तक सोने ने तेजी दिखाई है।

पिछले सप्ताह MCX पर अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के वायदा भाव में 1,763 रुपए (1.77%) की तेजी दर्ज हुई, जो बाजार में मजबूत मांग और सकारात्मक संकेत को दर्शाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.