Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

PNB ने 5000 करोड़ के एनपीए बेचने का बड़ा कदम उठाया

नई दिल्ली | देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोन वसूली तेज करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इस वित्त वर्ष में बैंक 100 से ज्यादा गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) खातों को एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों (ARCs) को बेचने की तैयारी में है। इन खातों का कुल मूल्य लगभग ₹4,000 से ₹5,000 करोड़ के बीच है।

PNB के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अशोक चंद्रा ने बताया कि बैंक को इन खातों की बिक्री से औसतन 40-50% राशि की वसूली की उम्मीद है। कुछ मामलों में पूरी रकम की वसूली भी संभव है, जबकि कमजोर सुरक्षा वाले खातों में कम वसूली हो सकती है।

एनपीए वे खाते होते हैं जिनमें लोन की किस्तें समय पर नहीं चुकाई जातीं, जिससे बैंक के लिए रकम वसूलना मुश्किल हो जाता है। ARCs इन खातों को खरीदकर कर्जदारों से रकम वसूलने की जिम्मेदारी संभालती हैं। एक बार खाते के ARCs को ट्रांसफर होने के बाद बैंक की वसूली की जिम्मेदारी खत्म हो जाती है और कर्जदार को सीधे ARCs से निपटना पड़ता है। इस कदम से PNB का लक्ष्य है कि इस वित्त वर्ष में बकाया लोन की वसूली में सुधार हो और बैंक की बैलेंस शीट मजबूत बने।

NPA खातों वाले ग्राहकों पर क्या असर होगा?

अगर किसी ग्राहक का लोन खाता NPA बन गया और वह बैंक सेटलमेंट पर 20-30% रकम चुकाकर समझौता करता है, लेकिन वह रकम नहीं चुका पाता और खाता ARC को ट्रांसफर हो जाता है, तो उसे अब ज्यादा रकम देकर लोन सेटल करना पड़ सकता है क्योंकि अब वसूली की जिम्मेदारी ARCs की होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.