Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चमियाना में रोबोटिक सर्जरी की हुई शुरुआत.. गरीबों का खर्च उठाएगी सरकार — सीएम सुक्खू

Shimla, Sanju 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी, चमियाना में राज्य की पहली रोबोटिक सर्जरी यूनिट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि यह तकनीक खासतौर पर गरीब मरीजों के लिए उपलब्ध होगी और इसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।

उद्घाटन अवसर पर रोबोटिक तकनीक से प्रोस्टेट कैंसर के एक मरीज की सफल सर्जरी की गई, जिसे मैक्स अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर ने अंजाम दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 2030 तक हिमाचल को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं से लैस करने के लिए 3,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहे।

सीएम सुक्खू ने कहा, “हम स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवस्था परिवर्तन ला रहे हैं और आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करेंगे, ताकि प्रदेश के लोगों को घर के पास ही बेहतरीन इलाज मिल सके।”

बीसीएस स्कूल अपहरण मामले में पुलिस को सीएम की बधाई

बीसीएस स्कूल के तीन बच्चों के अपहरण मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बच्चों को सुरक्षित बरामद कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वह खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे और डीजीपी व एसपी से लगातार जानकारी ले रहे थे। अपहरण के पीछे की वजह की जांच जारी है।

आनंद शर्मा के इस्तीफे पर बोले सुक्खू — “नए लोगों को मिलना चाहिए मौका”

कांग्रेस कमेटी के विदेश मामलों के अध्यक्ष आनंद शर्मा के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है और उन्होंने सही कदम उठाया है। सुक्खू ने कहा कि पार्टी में नए लोगों को अवसर मिलना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.